दीवार गिरने से भाइयों समेत तीन घायल
कच्ची दीवार गिरने से दो भाइयों समेत तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया...
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 25 Aug 2020 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें
कच्ची दीवार गिरने से दो भाइयों समेत तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुमेरपुर निवासी मनोज विश्वकर्मा परिवार के साथ खपरैल मकान में रहता है। आसपास जलजमाव के कारण सीलन से मकान की कच्ची दीवार गिर पड़ी। मलबे में दबने से मनोज, उसका भाई रामजीत व बेटी पूजा घायल हो गए। मौके पर जुटे पड़ोसियों ने मलबे से बाहर निकाल कर सभी को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। मलबे में दबकर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।