वर्चस्व को लेकर कोतवाली के गेट पर मारपीट

Mar 03, 2026 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - कुंडा में तीन दोस्तों की गाड़ी कोतवाली गेट पर आपस में छू गई। इससे युवकों का गुस्सा बढ़ गया और वे आपस में मारपीट करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थार को कब्जे में लिया और तीन युवकों को हिरासत में लिया। कार चालक भाग निकला है। पुलिस कार्रवाई जारी है।

वर्चस्व को लेकर कोतवाली के गेट पर मारपीट

कुंडा, संवाददाता। थार और कार से जा रहे तीन दोस्तों की गाड़ी कोतवाली गेट पर आपस में छू गई। इससे युवकों का गुस्सा आसमान पर आ गया। वर्चस्व को कायम रखने को कोतवाली गेट पर लोग आपस में मारपीट करने लगे। पुलिस पहुंची तो थार को कब्जे में ले लिया, कार को लेकर लोग भाग निकले। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। नगर पंचायत कुंडा और आसपास के गांवों के कुछ युवा मंगलवार को दोपहर बाद एक कार और थार से निकले। कोतवाली गेट पर कार और थार एक दूसरे से छू गई, उसी बात को लेकर दोस्तों का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया।

एक दूसरे को गालियां देते हुए आपस में ही मारपीट करने लगे। गेट पर हंगामा देख पुलिस पहुंची तो थार समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया, जबकि कार चालक कार लेकर भाग निकले। मामले को लेकर काफी देर तक कोतवाली में पंचायत होती रही। अपराध निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कोतवाली गेट पर हंगामा करने वाले तीन युवकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।