चोरी की बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Mar 08, 2026 04:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी भाग गए, लेकिन पुलिस ने एक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो बाइकों को खजुरनी पुलिया के नीचे छिपाकर रखा था। पुलिस ने वहां से बाइकों को बरामद किया।

चोरी की बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाइक बरामदगी के दौरान दो आरोपी भाग निकले। बाद में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाली के मकंद्रूगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार, भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने रेलवे क्रॉसिंग के पास से स्टेशन रोड जैन गली निवासी मो. साजिद उर्फ अंता, टक्करगंज के शिवम वाल्मिकी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने दो बाइक खजुरनी पुलिया के नीचे छिपाकर रखी है। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से दो बाइके बरामद की।

वहां मौजूद पुराना मालगोदाम रोड के हरिकेश उर्फ भोटू और विवेक नगर के सलमान भाग निकले। पुलिस ने बाद में हरिकेश को गिरफ्तार कर लिया। बाइ में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।