
कॉलेज जाने को निकलीं कक्षा 11 की तीन छात्राएं लापता
Pratapgarh-kunda News - अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर स्थित इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की तीन छात्राएं लापता हो गईं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और CCTV फुटेज में छात्राएं रेलवे स्टेशन पर देखी गईं। उनका लोकेशन गाजियाबाद मिला, लेकिन साइकिल और बैग का पता नहीं चल सका। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा 11 की तीन छात्राएं गुरुवार को लापता हो गईं। शाम को घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस खोजबीन में जुटीं तो वे रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में देखी गईं। बाद में उनका लोकेशन गाजियाबाद मिला तो पुलिस उनके परिजनों के साथ वहां जाने के लिए रवाना हो गई। छात्राएं सुबह घर से साइकिल से निकलीं लेकिन शाम को वे घर नहीं पहुंचीं तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि छात्राएं वहां गई ही नहीं थीं। परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी।
शहर की ओर जाने के फुटेज मिलने के बाद वे मां बेल्हादेवी धाम रेलवे स्टेशन पर भी दिखीं। हालांकि वे किसी ट्रेन से जाते हुए नहीं दिखीं। बाद में उनकी लोकेशन गाजियाबाद की ओर मिली तो पुलिस उन्हें बरामद करने के लिए रवाना हो गई। इध दूसरे दिन भी छात्राओं की साइकिल और बैग का पता नहीं चल सका। एसओ अंतू अभिषेक सिंह सिरोही ने बताया कि तीनों छात्राएं आपस में गहरी दोस्त हैं। वे रेलवे स्टेशन तक वे दिखी हैं। खोजबीन की जा रही है। साइकिल और बैग कहां रखी हैं, इसकी भी जानकारी की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




