पुलिस चौकी से सटे नौलखा मंदिर में चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - परियावां के नवाबगंज थानाक्षेत्र में स्थित नौलखा मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये चुरा लिए। पुजारी आलोक पांडेय ने सुबह पुलिस को सूचना दी। यह मंदिर में पिछले दो वर्षों में चोरी की तीसरी घटना है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है।

पुलिस चौकी से सटे नौलखा मंदिर में चोरी

परियावां। नवाबगंज थानाक्षेत्र के लवाना बाजार स्थित नौलखा मंदिर पुलिस चौकी से सटा हुआ है। मंगलवार रात चोर मंदिर के भीतर घुसे और दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पुजारी आलोक पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। चौकी इंचार्ज विनय वर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय व्यापारियों की मानें तो दो वर्षों में नौलखा मंदिर में तीसरी बार चोरी हुई है। कोई कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। जिससे व्यापारियो में आक्रोश है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।