ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडामवेशी चोरों ने युवक को मारी गोली, घायल

मवेशी चोरों ने युवक को मारी गोली, घायल

कंधई थाना क्षेत्र के इटवा गांव में पिकअप पर मवेशी लाद रहे चोरों ने शोर मचाने पर युवक को गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया...

मवेशी चोरों ने युवक को मारी गोली, घायल
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 15 Jul 2018 12:38 PM
ऐप पर पढ़ें

कंधई थाना क्षेत्र के इटवा गांव में पिकअप पर मवेशी लाद रहे चोरों ने शोर मचाने पर युवक को गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया है।

इटवा गांव में शनिवार रात करीब एक बजे पिकअप से मवेशी चोर पहुंचे। चोरों ने केदारनाथ साहू का एक मवेशी पिकअप पर लाद लिया। इसके बाद वे मेवालाल साहू का मवेशी लादने लगे। इसी दौरान मेवालाल का बेटा प्रेम साहू (28) जग गया और शोर मचाने लगा। यह देख चोरों ने प्रेम पर फायर झोंक दिया और उसका मवेशी छोड़कर भाग निकले। गोली हाथ में लगने से पे्रम घायल हो गया। उसे रात में सीएचसी बेलखरनाथ धाम ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर कंधई पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।

कंधई थाना क्षेत्र के ही बाहूपुर गांव में शनिवार रात मैजिक लोडर से पहुंचे सड़क किनारे भोला, भगेलू, रामकरन और बड़ेलाल की बकारियां लादने लगे। खटपट की आवाज पर लोग जगे ओर शोर मचाने लगे तो चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले। चोर 13 बकरियां ले जाने में कामयाब रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें