स्कूल का ताला तोड़ते युवक पकड़ा गया, दूसरा फरार

Jan 16, 2026 04:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - गुरुवार आधी रात को, अलुवामई गांव के एक स्कूल में चोरी की कोशिश कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा। एक युवक को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

स्कूल का ताला तोड़ते युवक पकड़ा गया, दूसरा फरार

आधी रात को चोरी की नियत से स्कूल का ताला तोड़ रहे चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। चारपहिया वाहन से चोरी करने पहुंचे युवकों में एक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोच लिया। जबकि दूसरा युवक भागने में सफल रहा। युवक की पिटाई कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पहुंची तो गाड़ी और युवक को थाने लाकर मामले की छानबीन कर रही है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के धनऊ का पुरवा अलुवामई गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार आधी रात दो युवक चोरी की नियत से चारपहिया वाहन से पहुंचे। युवक स्कूल के कई कमरों के ताले तोड़ने लगे।

स्कूल के बगल रहने वाला गांव का युवक लघुशंका को उठा युवक स्कूल में आहट मिलने पर झांका तो युवक ताला तोड़ रहे थे और गाड़ी बाहर खड़ी थी। युवक ने प्रधान को खबर देने के साथ ही शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आते देख दोनों युवक भागे निकले, जिसमें ग्रामीणों ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 112 पहुंची, दबोचे गए युवक और गाड़ी को अपने साथ थाने ले गए। मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश रहा। इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है जो सच्चाई होगी उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;