सेंध लगाकर घर से हजारों का सामान उठा ले गए चोर
Pratapgarh-kunda News - कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर अठगवा गांव में चोरों ने एक पक्के मकान की दीवार में सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया और कीमती पुराने बर्तनों की चोरी की। पीड़ित रामनारायण मिश्र ने सुबह दीवार टूटी देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक पक्के मकान की दीवार में सेंध लगाई। चोरों ने घर में रखे कीमती पुराने बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर अठगवा गांव निवासी रामनारायण मिश्र पुत्र शोभा लाल मिश्र के घर सोमवार रात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने घर में रखे पुराने कीमती बर्तन चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब रामनारायण नींद से उठकर घर के पीछे गए तो दीवार टूटी देख वह अवाक रह गए।
इसके बाद जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो कई कीमती पुराने बर्तन गायब थे। पीड़ित ने कोतवाली में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


