स्कूल से चोरी हुए सामान के साथ युवक को पकड़ा

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ के सदर बाजार स्थित संविलियन विद्यालय से चोर ने एमडीएम के सामान और बर्तन चुराए। पुलिस ने आरोपी मो. सईद को ई-रिक्शा के साथ गिरफ्तार किया, जब वह सामान बेचने जा रहा था। उसके कब्जे से गेहूं और चावल बरामद किए गए।

स्कूल से चोरी हुए सामान के साथ युवक को पकड़ा

प्रतापगढ़। शहर के सदर बाजार स्थित संविलियन विद्यालय से गुरुवार रात चोरी एमडीएम के सामान और बर्तन के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ई-रिक्शा पर लादकर एमडीएम का सामान बेचने जा रहा था तभी मकंद्रूगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने उसे रेलवे अंडरपास के करीब से पकड़ लिया। आरोपी सदर बाजार का ही रहने वाला मो. सईद बताया गया। उसके कब्जे से एक बोरी गेहूं, एक बोरी चावल बरामद कर पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।