ई-रिक्शा से चार बैटरी चोरी
Apr 06, 2026 06:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - रानीगंज के जामताली बाजार में रमेश चंद्र जायसवाल के ई-रिक्शा से चार बैटरी चोरी हो गईं। रमेश ने रात को ई-रिक्शा सड़क के किनारे खड़ा किया था और सुबह चोरी की जानकारी मिली। सीसीटीवी में एक बोलेरो दिखाई दी, जिससे चोरी का संदेह है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

जामताली। रानीगंज के जामताली बाजार निवासी रमेश चंद्र जायसवाल रविवार देर शाम सड़क के किनारे मकान के बरामदे में ई-रिक्शा खड़ा कर कमरे में सोने चला गया। मौका देख चोरों ने ई-रिक्शा की चार बैटरी उड़ा दी। रमेशचन्द्र को इसकी जानकारी सुबह हुई। सामने वाली दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आधी रात को एक बोलेरो आते-जाते और दुकान पर खड़ी होते दिखी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बोलेरो सवार चोरों ने ही ई-रिक्शा की बैटरी उड़ाई है। पीड़ित ने जामताली चौकी पुलिस से शिकायत की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


