Pratapgarh Kunda News: घर से नकदी-जेवर चोरी, रिपोर्ट दर्ज
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: हीरागंज के महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद गांव में कैलाश गुप्ता के घर पर चोरी हुई। रात में नकब लगाकर लाखों का सामान, नकदी और जेवरात चुराए गए। शुक्रवार सुबह जानकारी पर कैलाश नाथ गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी, और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज के फतूहाबाद गांव निवासी कैलाश गुप्ता के घर गुरुवार रात नकब लगाकर नकदी, जेवरात समेत लाखों का सामान की चोरी हो गई। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित कैलाश नाथ गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


