बंद घर का ताला तोड़कर चोरी
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - हथिगवां थाना क्षेत्र के बैसन का पुरवा डीहा गांव निवासी अशोक कुमार सिंह घर में ताला बंद कर परिवार के साथ शहर गए थे।
कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के बैसन का पुरवा डीहा गांव निवासी अशोक कुमार सिंह घर में ताला बंद कर परिवार के साथ शहर गए थे। चोर ताला तोड़कर भीतर घुसे, उसमें रखे नकदी, सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो अशोक सिंह को फोन पर जानकारी दी। इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि यूपी 112 पर चोरी की सूचना आई थी, अभी तहरीर नहीं मिली, मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


