ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाप्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है योग

प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है योग

योग देश की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग व शरीर की एकता का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को 10 से 15 मिनट योग करना चाहिए। स्कूल में छात्र-छात्राओं को योग की अनिवार्य शिक्षा दी जानी...

योग देश की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग व शरीर की एकता का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को 10 से 15 मिनट योग करना चाहिए। स्कूल में छात्र-छात्राओं को योग की अनिवार्य शिक्षा दी जानी...
1/ 3योग देश की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग व शरीर की एकता का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को 10 से 15 मिनट योग करना चाहिए। स्कूल में छात्र-छात्राओं को योग की अनिवार्य शिक्षा दी जानी...
योग देश की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग व शरीर की एकता का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को 10 से 15 मिनट योग करना चाहिए। स्कूल में छात्र-छात्राओं को योग की अनिवार्य शिक्षा दी जानी...
2/ 3योग देश की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग व शरीर की एकता का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को 10 से 15 मिनट योग करना चाहिए। स्कूल में छात्र-छात्राओं को योग की अनिवार्य शिक्षा दी जानी...
योग देश की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग व शरीर की एकता का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को 10 से 15 मिनट योग करना चाहिए। स्कूल में छात्र-छात्राओं को योग की अनिवार्य शिक्षा दी जानी...
3/ 3योग देश की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग व शरीर की एकता का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को 10 से 15 मिनट योग करना चाहिए। स्कूल में छात्र-छात्राओं को योग की अनिवार्य शिक्षा दी जानी...
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 21 Jun 2018 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

योग देश की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग व शरीर की एकता का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को 10 से 15 मिनट योग करना चाहिए। स्कूल में छात्र-छात्राओं को योग की अनिवार्य शिक्षा दी जानी चाहिए। पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए यह बेहद जरूरी है। यह बातें जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित जनपदस्तरीय योग शिविर में कहीं। उन्होंने दीप जलाकर शिविर का शुभारम्भ किया।

सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि योग बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि जिले में 28 स्थानों पर योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पतंजलि योग समिति की तरफ से साधना, निशा, ज्योति, अभय, आकांक्षा, शाश्वत, अंजली व नेहरू युवा केंद्र की शिवानी मिश्रा, दीपिका ने झांकी प्रस्तुत की। योग शिविर में शहर के युवाओं के साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं व विभिन्न स्वयंसेवी संगठन के लोग शामिल हुए। सीडीओ राजकमल यादव, एसपी सन्तोष कुमार सिंह, एडीएम सोमदत्त मौर्य, सीआरओ शिवपूजन के साथ ही जनपदस्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

योग जीवन के लिए वरदान

भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में कंपनी बाग में आयोजित योग शिविर में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि योग मानव जीवन के लिए वरदान है। उन्होंने बताया कि पार्टी के 23 मंडलों में योग शिविर लगाया गया। इस दौरान देवानंद त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, हरिप्रताप सिंह, अमरेश पाण्डेय, अजय पाण्डेय, राजेश्वर पटेल, अजय प्रताप सिंह, रवींद्र केसरवानी, गिरीश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें