ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाखेत की सिंचाई करने गए दंपती की करंट लगने से मौत

खेत की सिंचाई करने गए दंपती की करंट लगने से मौत

होली के दिन खेत में सब्जी की सिंचाई करने गए पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच...

होली के दिन खेत में सब्जी की सिंचाई करने गए पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच...
1/ 2होली के दिन खेत में सब्जी की सिंचाई करने गए पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच...
होली के दिन खेत में सब्जी की सिंचाई करने गए पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच...
2/ 2होली के दिन खेत में सब्जी की सिंचाई करने गए पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच...
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 30 Mar 2021 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

होली के दिन खेत में सब्जी की सिंचाई करने गए पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरन का पुरवा (हंडौर) निवासी रामलखन वर्मा (40) सोमवार सुबह खेत में बोई सब्जी की सिंचाई करने के लिए गया था। पड़ोसी गांव बासूपुर निवासी अशफाक के सबमर्सिबल पंप से खेत में पानी लगा रहा था। इसी बीच वह पहले से टूटकर खेत में गिरे हाईटेंशन लाइन तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। झुलसी हालत में वह नाली में बेहोश पड़ा था। बताया जाता है कि करीब 15 मिनट बाद उसकी पत्नी गायत्री (38) भी वहां पहुंच गई। खेत की नाली में बेहोश पड़े पति को देखकर वह उसे जाकर उठाने लगी, जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख पर उधर से गुजर रहे ग्रामीण दौड़े। किसी तरह दोनों को करंट से अलग कर जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर तहसील प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे।

बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया : करंट की चपेट में आने से रामलखन एवं उसकी पत्नी गायत्री की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। होली की खुशियां खत्म हो गईं। दंपती के पांच बच्चे हैं। खुशबू (18), सविता (16), बबिता (14), कविता (12) व संगम (9) के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। बच्चे पूरे दिन दोनों के शव से लिपटकर रोते रहे। बच्चों की हालत देखकर हर कोई दुखी था।

शव दफनाने से इनकार, मिली आर्थिक मदद : रामलखन एवं गायत्री का शव पोस्टमार्टम के बाद शाम को गांव लाया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के साथ परिजनों ने आर्थिक मदद देने की मांग पर शव दफनाने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे विश्वनाथगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। एसडीएम लालगंज रामनारायण की मौजूदगी में विधायक ने मृतकों के बच्चों को बिजली विभाग की ओर दिए गए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक दिया। एसडीएम एवं विधायक ने परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली मदद भी शीघ्र दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

बंटाई पर लिया था खेत : मृतक राम लखन गांव में बंटाई पर जमीन लेकर सब्जी की खेती करता था। सोमवार सुबह उसी जमीन पर उगाई गई सब्जियों की सिंचाई करने के लिए गया था। दुर्भाग्य रहा कि वह रात में टूटकर गिरे बिजली के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें