अधिवक्ताओं का तहसील में प्रदर्शन, की तालाबंदी

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

कुंडा में अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच चल रही तनातनी बुधवार को और बढ़ गई जब अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए तहसील को तालाबंदी कर दिया, जिससे वादिकारियों को निराश होकर लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं ने नए डीएम से मिलकर अपनी शिकायतें रखने की मांग की।

अधिवक्ताओं का तहसील में प्रदर्शन, की तालाबंदी

कुंडा,संवाददाता। अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच चल रही तनातनी कम नहीं हो रही है। बुधवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन नारेबाजी और तालाबंदी की। जिससे तहसील आए वादिकारियों को निराश होकर लौटना पड़ा। कुंडा तहसील के अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही है जिससे लोगों का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर तहसीलदार पर विभिन्न आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। तहसीलदार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पूरे तहसील मे तालाबंदी कर दी। तहसील के मुख्य प्रवेश द्वार पर अधिवक्ता काफी देर तक नारेबाजी करते रहे।

अधिवक्ताओं ने मामले को लेकर प्रतिनिधि मंडल के साथ नए डीएम से मिलकर अपनी बात रखने को कहा। प्रदर्शन के दौरान योगेश तिवारी योगी, श्याम पांडेय, सिद्धनाथ सरोज, नीरज पाण्डेय, कौशलेश पांडेय, श्रीकृष्ण शुक्ला आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।