ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडापारा 40 के पार, गर्मी ने किया बेहाल

पारा 40 के पार, गर्मी ने किया बेहाल

पछुआ हवा का असर मौसम पर भारी पड़ता जा रहा है। दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रात के पारे में भी डेढ़ डिग्री सेल्सियस का उछाल हुआ है। पारा चढ़ने से गर्मी तेजी से बढ़ रही है। इससे लोग बेहाल...

पारा 40 के पार, गर्मी ने किया बेहाल
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 26 Apr 2019 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

पछुआ हवा का असर मौसम पर भारी पड़ता जा रहा है। दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रात के पारे में भी डेढ़ डिग्री सेल्सियस का उछाल हुआ है। पारा चढ़ने से गर्मी तेजी से बढ़ रही है। इससे लोग बेहाल हैं।

दो दिन से चल रही पुरवा हवा बुधवार रात अचानक ठप हो गई। इसके बाद से पछुआ हवा का जोर बना है। पुरवा की वजह से दो दिन तक रही सुबह-शाम की नमी गुरुवार सुबह पछुआ के चलते गायब रही। तेज धूप ने सुबह से ही लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। दोपहर तक सूरज की किरणें आग उगलने लगीं। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। पछुआ हवा के चलते ही पारे में उछाल हुआ। दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक तो रात के पारे में डेढ़ डिग्री सेल्सियस का उछाल देखा गया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि पछुआ हवा के चलते से मौसम की नमी तेजी से खत्म हो रही है। इससे रात व दिन में गर्मी के साथ ही उमस बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगी। तेज धूप और पछुआ हवा के चलते गर्मी तेजी से बढ़ेगी।

.

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें