ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडातालाब से कब्जा हटाने में तहसील प्रशासन फेल

तालाब से कब्जा हटाने में तहसील प्रशासन फेल

सड़क किनारे तालाब के नाम दर्ज बेशकीमती जमीन खाली कराने में तहसील प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। जांच के बाद कब्जा करने वालों को नोटिस जारी कर...

तालाब से कब्जा हटाने में तहसील प्रशासन फेल
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 22 May 2022 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

लालगंज। सड़क किनारे तालाब के नाम दर्ज बेशकीमती जमीन खाली कराने में तहसील प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। जांच के बाद कब्जा करने वालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई ठप हो गई। दो वर्ष से प्रशासन की यह प्रक्रिया चल रही है।

कुंडा तहसील के गांव दखवापुर रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय से सटा है। दखवापुर में रानीगंज कैथोला मार्ग के किनारे ब्लॉक मुख्यालय के पास ही तालाब के नाम करीब पांच बीघे से अधिक जमीन है। इस पर गांव के लोग कब्जा कर खेती कर रहे हैं। इसे लेकर शिकायत शुरू हुई तो प्रशासन ने सख्ती दिखाई। राजस्व निरीक्षक की जांच में तालाब की जमीन पर गांव के कई लोगों का कब्जा मिला। प्रशासन अवैध कब्जाधारकों को नोटिस थमाते हुए जमीन खाली करने का आदेश दिया। अवैध कब्जाधारकों की धड़कनें बढ़ी, लेकिन खेती करना नही बंद किए। इस पर मुकदमा दर्ज कराने चेतावनी भी दी गई। हैरानी तो इस बात की है कि राजस्व कर्मचारियों के खेल से जमीन खाली नहीं हो सकी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें