ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाजहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत

जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत

कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के रोर गांव के बबलू धुरिया की बेटी सलोनी (13) सोमवार को घर की सफाई कर रही थी। तभी कच्चे घर की दीवार में हुए सुराग को बंद करने के लिए मिट्टी डालने लगी। दीवार के सुराग में...

जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 14 Jul 2020 03:27 AM
ऐप पर पढ़ें

बाघराय थाना क्षेत्र के रोर गांव के बबलू धुरिया की बेटी सलोनी (13) सोमवार को घर की सफाई कर रही थी। तभी कच्चे घर की दीवार में हुए सुराग को बंद करने के लिए मिट्टी डालने लगी। दीवार के सुराग में रहे जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। घबराए परिजन उसे सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे तभी रास्ते में ही उसकी सांसे थम गई। सलोनी के मौत की जानकारी होते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मृतका के पिता बबलू, मां सविता देवी, भाई सौरभ, बहन साक्षी, सौम्या, सुभानी का रो रो कर हाल बेहाल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें