बारात आए किशोर को पीटा

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

कुंडा के जमेठी गांव में 16 वर्षीय अवधेश कुमार को शादी में शामिल होने के बाद रात में कुछ युवकों ने गालियां देते हुए पीटा। उसके चाचा ने अस्पताल में उपचार कराया और पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बारात आए किशोर को पीटा

कुंडा। प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिहरियापुर गांव निवासी कुंवर बहादुर का 16 वर्षीय बेटा अवधेश कुमार गांव से आई बारात में शामिल होने कुंडा के जमेठी गांव आया था। मंगलवार रात करीब 12 बजे वह अपने चाचा बच्चन के साथ खाना खाकर जैसे ही बाइक से जाने लगा। कुछ युवक पहुंचे और गालियां देते हुए उसे पीटने लगे। उसका चाचा ने अवधेश का सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।