ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडानदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

नदी में नहाने गया किशोर डूब गया। जब तक ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी सांस थम चुकी थीं। चिकित्सक के पास ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...

नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 21 Jun 2019 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नदी में नहाने गया किशोर डूब गया। जब तक ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी सांस थम चुकी थीं। चिकित्सक के पास ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अंतू के पूरबगांव किठावर निवासी बुधराम बेड़िया मजदूरी करता है। उसके घर से कुछ दूरी पर सांगीपुर व अंतू की सीमा पर बहने वाली सई नदी पर सिंघनी घाट है। बुधराम के तीन बेटों में सबसे छोटा निरहू (14) अपने साथियों के साथ शुक्रवार सुबह सिंघनी घाट पर नहाने गया था। उसी दौरान वह नदी में डूब गया। कुछ देर तक वह पानी से बाहर नहीं आया तो साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो पुलिस को सूचना दी गई। सांगीपुर व अंतू थाने की पुलिस घाट पर पहुंच गई। नदी में काफी देर खोजने के बाद ग्रामीणों ने निरहू को बाहर निकाला और चिकित्सक के पास ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक चर्चा यह भी रही कि कुछ बच्चे नदी में डुबकी लगाकर गहराई में छिपे कछुआ पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी चक्कर में हादसा हो गया। हालांकि कछुआ पकड़ने की पुष्टि नहीं हो सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें