मोबाइल लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो साथी भी पकड़े गए

Mar 02, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - कुंडा के हाईवे पर 13 फरवरी को किशोर कुणाल को गोली मारकर मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों में से एक को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दो साथी भी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने लूट का मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद की है।

मोबाइल लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दो साथी भी पकड़े गए

कुंडा, संवाददाता। कानपुर-हंडिया हाईवे पर हथिगवां थाना क्षेत्र के भैंरव बाबा मंदिर समसपुर के पास 13 फरवरी की देर शाम एक किशोर को गोली मारकर साथी का मोबाइल लूटने आरोपी रविवार की रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है, लूट में शामिल उसके दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल आरोपी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हथिगवां थाना क्षेत्र के समसपुर कोटवा गांव निवासी मुनेश का 17 वर्षीय बेटा कुणाल अपने दोस्त आकाश और आदर्श के साथ 13 फरवरी की देर शाम गांव के सामने हाईवे पर स्थित भैंरव बाबा मंदिर के पास खड़े बात कर रहा था।

तभी बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और कुणाल का मोबाइल छीनने लगे तो उसने विरोध किया। आरोपियों ने उसके पेट में गोली मार दी और कुणाल के साथी आदर्श का मोबाइल छीन कर भाग निकले। कुणाल की मां कलावती की तहहीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में लगी। एसओ सत्येन्द्र सिंह रविवार रात अपनी टीम के साथ गस्त पर निकले तो उन्हें लूट के आरोपियों के कल्याणपुर दुअर नदी पुल के पास होने की खबर मिली। पुलिस टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे तो एक आरोपी हथिगवां के ही परेवा नारायणपुर निवासी अब्दुल रहमान मिल गया। पुलिस उसे तमंचा, कारतूस, मोबाइल,बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने दोस्त अलहसन के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस वहां पहुंची तो वह घर पर ही मिल गया। पूछताछ में अलहसन ने बताया कि लूट का मोबाइल गांव के ही उसके दोस्त इब्राहिम के पास है, जिसे वह बेचने की फिराक में है। पुलिस दोनों आरोपियों को साथ लेकर इब्राहिम की तलाश में निकली तो वह लालगोपालगंज अंडर पास के 50 मीटर पहले ही मिल गया। इब्राहिम पुलिस टीम को देखते ही फायर करने लगा। पुलिस टीम में मौजूद उप निरीक्षक दिलीप कुमार वर्मा ने पिस्टल से फायर किया तो गोली उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने इब्राहिम के पास से 315 बोर के तमंचे और आदर्श के लूट का मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। खबर मिलते ही एएसपी बृजनंदन राय, सीओ अमरनाथ गुप्ता भी सीएचसी पहुंच गए। सोमवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। एसओ सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।