ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाछेड़खानी में बाल सुधार गृह भेजा गया किशोर

छेड़खानी में बाल सुधार गृह भेजा गया किशोर

चार महीने से फरार चल रहे छेड़खानी व पास्को एक्ट में वांछित किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग होने की वजह से उसे जेल की बजाय बाल सुधार गृह भेज दिया...

छेड़खानी में बाल सुधार गृह भेजा गया किशोर
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 12 Sep 2020 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

चार महीने से फरार चल रहे छेड़खानी व पास्को एक्ट में वांछित किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग होने की वजह से उसे जेल की बजाय बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

अंतू थाना क्षेत्र में लोहिया नगर बाजार के पास स्थित एक गांव की किशोरी (13) मई में शौच के लिए अपने घर से कुछ दूर पर स्थित बाग में गई थी। आरोप है कि बाग में पहले से मौजूद किशोर (16) उसे झाड़ी में खींचने लगा था। किशोरी के गुहार मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो भाग गया था। शुक्रवार रात पुलिस ने उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें