ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाशौच गई किशोरी से गैंगरेप, दो पर आरोप

शौच गई किशोरी से गैंगरेप, दो पर आरोप

शौच गई किशोरी के साथ दो युवकों ने दुराचार किया। शोर मचाने पर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। किशोरी की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट...

शौच गई किशोरी से गैंगरेप, दो पर आरोप
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 25 May 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शौच गई किशोरी के साथ दो युवकों ने दुराचार किया। शोर मचाने पर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। किशोरी की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

रानीगंज थाना क्षेत्र के रैनी सतखरिया की 17 वर्षीय एक लड़की ने बताया कि सोमवार रात वह घर से कुछ दूर शौच गई थी। रास्ते में गांव के दो युवकों ने उसे रोका। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले। किशोरी ने घरवालों के साथ घटना की तहरीर थाने पर दी। थानाध्यक्ष पवन त्रिवेदी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें