टैंकर की चपेट में आने से किशोर की मौत, मां और बड़ी मां घायल
प्रतापगढ़ में देल्हूपुर रानीगंज मार्ग पर एक किशोर को टैंकर ने टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बड़ी मां घायल हो गईं। घायल महिलाओं को ट्रामा सेंटर से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रानीगंज देल्हूपुर मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक सवार किशोर को टक्कर मारने के बाद टैंकर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी मां और बड़ी मां घायल हो गईं। उन्हें ट्रामा सेंटर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रानीगंज थाना क्षेत्र विशंभरपुर निवासी सुभाष चंद्र पटेल का 16 वर्षीय अंश बुधवार सुबह अपनी मां और बड़ी मां को बाइक पर बैठाकर एक रिश्तेदारा की मौत पर प्रयागराज गया था। करीब 10 बजे वहां से लौटते समय देल्हूपुर रानीगंज मार्ग पर पूरे रामसहाय गांव के पास पेट्रोल लेने जा रहे खाली टैंकर ने उसे सामने से टक्कर मार दी।
दाहिनी ओऱ गिरने से किशोर टैंकर के पिछले चक्का से कुचल गया। इससे उसकी मौत हो गई, जबकि मां और बड़ी मां बाई ओर गिरने से घायल हो गईं। हादसा देख आसपास के लोग दौड़े। हालांकि कुछ देर आगे चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला। लोगों ने घायल देवरी जेठानी को ट्रामा सेंटर भेजा। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


