किशोरी के अपहरण का आरोप, केस दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
पट्टी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 8 अप्रैल को दवा लेने निकली थी और लौटकर नहीं आई। महिला ने बताया कि उसकी बेटी को एक मोबाइल नंबर के जरिए बहकाकर भगा लिया गया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

पट्टी। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी आठ अप्रैल को दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली तो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के दौरान एक मोबाइल नंबर मिला जिस पर किशोरी बात करती थी। महिला का कहना है कि उक्त मोबाइल फोन नंबर का इस्तेमाल करने वाला उसकी बेटी को बहकाफुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


