Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsTeen Girl Abduction Case Six Accused of Assaulting Family in Kundra
किशोरी को भगाने, परिजनों से मारपीट में छह पर केस

किशोरी को भगाने, परिजनों से मारपीट में छह पर केस

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - किशोरी भगाने, उलाहना देने पर परिजनों से मारपीट छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।कुंडा नगर पंचायत के एक मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी एक सितंबर क

Sep 03, 2025 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

कुंडा, संवाददाता। किशोरी भगाने, उलाहना देने पर परिजनों से मारपीट छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कुंडा नगर पंचायत के एक मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी एक सितंबर की रात घर से बाहर निकली तो फिर नहीं लौटी। काफी देर बेटी के नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की तो पता चला उसकी बेटी को जालिमगंज बसहीपुर गांव निवासी युवक भगा ले गया है। परिजन आरोपी युवक के घर जाकर पूछताछ करने लगे तो आरोप है कि लोगों ने उनके साथ मारपीट की। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।