घर में घुसकर युवती को अगवा करने का आरोप, केस

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

लालगंज में एक युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 7 मार्च की शाम को गांव के आधादर्जन से अधिक लोगों ने उसकी 19 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने जाते समय गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

घर में घुसकर युवती को अगवा करने का आरोप, केस

लालगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने आरोप लगाया कि सात मार्च की शाम करीब छह बजे गांव के ही आधादर्जन से अधिक लोगों ने घर पहुंचकर 19 वर्षीय बेटी को अगवा कर लिया। जाते समय आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।