Pratapgarh Kunda News: गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान, शहीद को नमन

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh Kunda News: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजयुमो ने दिलीपपुर बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने शहीद सीआरपीएफ जवान रंजीत यादव के स्मारक की सफाई की और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान, शहीद को नमन
गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान, शहीद को नमन

Pratapgarh Kunda News: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को दिलीपपुर बाजार में भाजयुमो ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दंतेवाड़ा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान रंजीत यादव के शहीद स्मारक की साफ-सफाई की। इसके बाद प्रतिमा को स्नान कराकर माल्यार्पण किया और शहीद के बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री विनायक मिश्रा, राजन, भाजयुमो जिला महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव, नागेंद्र, सोशल मीडिया प्रमुख मदन पाल, हेमंत मिश्रा, गुड्डू उमरवैश्य, आशुतोष सोनी, राकेश गुप्ता, राजू यादव, अतुल सिंह और दीपू वर्मा मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान, शहीद को नमन