
ससुराल में युवक की संदिग्ध दशा में मौत, हत्या का आरोप
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में शादी के तीन साल बाद युवक सलमान की संदिग्ध मौत हो गई। पत्नी ने हार्टअटैक से मौत बताई, लेकिन शव पर चोटें देख पुलिस को बुलाया गया। पिता ने बहू और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी।
प्रतापगढ़, संवाददाता। तीन साल पहले निकाह के बाद ससुराल में रहने वाले युवक की मंगलवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। पत्नी ने उसके घरवालों को हार्टअटैक से मौत बताया लोग शव ले आए लेकिन अंतिम संस्कार के समय चोट देख पुलिस बुला लिया। पिता ने अपनी बहू और उसके पिता के खिलाफ पट्टी कोतवाली में तहरीर दी है। अंतू थाना क्षेत्र के चैनपुर का निवासी मो. मुन्ना के तीन बेटों में मझले सलमान का निकाह तीन साल पहले पट्टी कोतवाली के डेईडीह धौरहरा के रफीक की बेटी रफीकुननिशा के साथ हुआ था। निकाह के बाद से सलमान ससुराल में ही रहने लगा।
मंगलवार रात उसकी मौत हो गई तो रफीकुननिशा ने ससुरालवालों को फोन कर बताया कि हार्टअटैक से सलमान की मौत हो गई। परिजन पहुंचे और शव घर ले गए। अंतिम संस्कार के दौरान शरीर पर धब्बे और गले पर निशान देखा हत्या की आशंका जताने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पत्नी रफीकुननिशा ने बताया कि झगड़े के दौरान गिर गए थे। बाद में फांसी लगाने की बात कहते हुए चले गए। हालांकि उसने अपना और सलमान का मोबाइल नहीं दिया। अंतू पुलिस के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सलमान के पिता ने पट्टी कोतवाली में सलमान की पत्नी और ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पट्टी कोतवाल अभिषेक सिंह सिरोही ने बताया कि मौत उनके क्षेत्र में हुई है। पोस्टमार्टम अंतू पुलिस ने कराया है। मृतक के पिता की ओर से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




