संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में 42 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी संगीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मौत बीमारी के कारण हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

कुंडा, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाघराय थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव निवासी रघ्घू के 42 वर्षीय बेटे सुरेन्द्र कुमार की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी संगीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने को कहा। पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम से देर शाम शव घर पहुंचा तो रोना पीटना मच गया। एसओ श्रवण कुमार का कहना है कि सुरेन्द्र कुमार की मौत बीमारी के चलते हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


