ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाछात्र-छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

छात्र-छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली। तहसील पार्क में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जल संरक्षण...

छात्र-छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 26 Nov 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

लालगंज। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली। तहसील पार्क में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए जल संरक्षण पर भी जन जागरूकता पर बल दिया।

धधुआ गाजन स्थित आइन्सटीन पब्लिक स्कूल की छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को विद्यालय परिसर से संगम चौराहा होते हुए नगर के चौक से तहसील परिसर तक जल संरक्षण के स्लोगन के साथ जागरूकता रैली निकाली। तहसील परिसर मे छात्र-छात्राओं ने पानी की उपयोगिता को लेकर नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन कर आमजनमानस को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए पानी के सदुपयोग तथा नदियों व पौधों एवं जीव जन्तुओं के प्रति कर्तव्यों का बोध कराया। तहसीलदार जावेद अंसारी ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं कार्यक्रम मे मौजूद अधिवक्ताओं ने भी विद्यालय के मेधावियों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। इसके पूर्व विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य जॉनसन जार्ज की अगुवाई में पौधरोपण करके जल एवं पर्यावरण संरक्षण रैली को रवाना किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का संयोजन उप प्रधानाचार्य मनोज ओझा ने किया। नुक्कड़ नाटक मे प्रतिभाग करने वाली छात्राओं शानू सिंह, मीनाक्षी सिंह, प्रबल सिंह, उत्कर्ष कौशल, रजनीश कुमार को सफल संयोजन के लिए सम्मानित भी किया गया। विद्यालय के संरक्षक विभवभूषण शुक्ल ने पर्यावरण संरक्षण एवं भारतीय संविधान की मजबूती के लिए लोगों को प्रतिज्ञान कराया। इस मौके पर पीके श्रीवास्तव, रमेशपाल तिवारी, प्रदीप शर्मा, मो. नसीम, मदन मिश्र, आशुतोष पाण्डेय, बड़ेलाल वर्मा, पवन तिवारी, देवेन्द्र मिश्र, कृष्णकुमार, विनोद मिश्र रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें