Pratapgarh Kunda News: भीषण गर्मी के दौरान प्राथमिक विद्यालय में छात्र बेहोश
Pratapgarh Kunda News: आसपुर देवसरा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तुरकौली में एक छात्र बेहोश हुआ, जिससे हड़कंप मच गया। गर्मी में 85,148 रुपये जमा करने के बावजूद एक साल से विद्युत कनेक्शन नहीं मिला। इससे बच्चे बेहोश हो रहे हैं और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रधानाध्यापक ने शीघ्र विद्युतीकरण की मांग की है।
Pratapgarh Kunda News: आसपुर देवसरा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तुरकौली में शुक्रवार को एक छात्र बेहोश हुआ तो हड़कम्प मच गया। अध्यापक उसे इलाज के लिए ले गए। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्यालय को बिजली का कनेक्शन नहीं मिल सका है। बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली के संचालित हो रहे विद्यालय में बच्चे आएदिन बेहोश हो रहे हैं। प्रधानाध्यापक रोहित यादव ने बताया कि विद्यालय के विद्युतीकरण के लिए लगभग एक वर्ष पहले 85,148 रुपये विद्युत निगम में जमा कराए जा चुके हैं। अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया। कई बार अधिशाषी अभियंता और अधीक्षण अभियंता से शिकायत की गई।
हर बार केवल आश्वासन ही मिला। विद्यालय में बिजली न होने से पंखे नहीं चल पा रहे हैं। शुक्रवार को विद्यालय में पचहत्तर छात्र-छात्राएं आए हुए थे। गर्मी के कारण कक्षाओं में बच्चों का बैठना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि परिसर में आज तक बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं हुआ है। केवल तीन कमरों में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई कराई जा रही है। बुधवार को विद्यालय में 75 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ग्रामीणों और विद्यालय प्रशासन ने शीघ्र विद्युत कनेक्शन देने तथा विद्यालय की अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता राम आसरे चौरसिया ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर विद्यालय का विद्युतीकरण करा दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


