Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsStudent Attacked Over Cricket Match Dispute in Gadarwara
क्रिकेट खेलने के बहाने बुलाकर छात्र को पीटा

क्रिकेट खेलने के बहाने बुलाकर छात्र को पीटा

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - गड़वारा में एक छात्र धोनी प्रजापति पर उसके साथियों ने क्रिकेट मैच खेलने के बहाने हमला किया। कॉलेज के पीछे मैदान में मौजूद दर्जन भर साथियों ने उसे बेल्ट से पीटा। पुलिस ने चार हमलावरों को पकड़ा जबकि आठ भाग गए। विवाद का कारण पहले मैच को लेकर हुआ झगड़ा बताया गया है।

Dec 11, 2025 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। कॉलेज पहुंचने से पहले कुछ साथियों ने एक छात्र को क्रिकेट मैच खेलने के लिए बुला लिया। कॉलेज के पीछे मैदान में मौजूद दर्जन भर साथियों ने उस पर हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस चार को पकड़कर चौकी ले गई। अंतू थाना क्षेत्र के साधोपुर निवासी रामकुमार का 17 वर्षीय बेटा धोनी प्रजापति गड़वारा इंटर कॉलेज में पढ़ता है। गुरुवार सुबह वह घर से कॉलेज के लिए घर से निकला था। विद्यालय पहुंचने से पहले ही नेवादा गांव के उसके साथी ने फोन कर उसे क्रिकेट मैच खेलने के लिए बुला लिया। वह जैसे ही इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में पहुंचा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां पहले से मौजूद एक दर्जन साथियों ने उससे मारपीट की और बेल्ट से हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो हमलावर उन्हें भी धमकी देने लगे। सूचना पर पुलिस को आते देख दो बाइक से 8 हमलावर भाग निकले। वहीं चार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पीड़ित धोनी ने बताया कि पहले मैच खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते आज उसपर हमला हुआ है। गड़वारा चौकी इंचार्ज शैलेश सिंह ने बताया कि नाबालिक लड़कों का आपस में विवाद हुआ था। दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया है। किसी पक्ष से अभी तक तहरीर नहीं मिली है।