Pratapgarh Kunda News: श्रीरामलीला मेला कमेटी की बैठक 13 को
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: श्रीरामलीला मेला कमेटी की बैठक 13 सितंबर को मां ज्वालामुखी देवी मंदिर में होगी। इस बैठक में 27 और 28 अक्टूबर 2026 को होने वाले ऐतिहासिक बालिवध मेले की योजना पर चर्चा की जाएगी। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को समय पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

Pratapgarh Kunda News: श्रीरामलीला मेला कमेटी की बैठक रविवार 13 सितम्बर को शाम चार बजे से सिद्धपीठ मां ज्वालामुखी देवी मंदिर परिसर पर प्रबंधक अनिल मौर्य के निर्देशन, अध्यक्ष डीके सोनकर की अध्यक्षता में होगी। जिसमें 27 और 28 अक्तूबर 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय ऐतिहासिक बालिवध मेले के सम्बन्ध में रणनीतिक चर्चा होगी। इस आशय की जानकारी देते हुए राम दुलारे मौर्य ने मेले से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों और अन्य सहयोगियों को समय से पहुंचने को कहा है।

