तेज रफ्तार बाइक पलटी, युवक घायल
सदहा। पट्टी क्षेत्र के वीवीपुर ठकुरान निवासी मनोज उपाध्याय (44) किसी काम से अमरगढ़ की तरफ से पट्टी अपने घर बाइक से जा रहे...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 01 Nov 2023 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें
सदहा। पट्टी क्षेत्र के वीवीपुर ठकुरान निवासी मनोज उपाध्याय (44) किसी काम से अमरगढ़ की तरफ से पट्टी अपने घर बाइक से जा रहे थे। बाजार में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में मनोज बुरी तरह जख्मी हो गया। बाजारवासियों ने घायल को सीएचसी भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
