ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाआधा दर्जन फरियादियों का समाधान

आधा दर्जन फरियादियों का समाधान

पट्टी व आसपुर देवसरा थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में आधा दर्जन फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया गया। 10 फरियादी निराश होकर लौट गए। शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की टीम...

आधा दर्जन फरियादियों का समाधान
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 24 Oct 2020 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

पट्टी व आसपुर देवसरा थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में आधा दर्जन फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया गया। 10 फरियादी निराश होकर लौट गए। शेष मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई।

पट्टी थाने में समाधान दिवस में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। कुछ देर बाद एसडीएम डीपी सिंह भी पहुंचे। दोपहर दो बजे तक आठ लोगों ने शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आसपुर देवसरा थाने में थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। कुल आठ प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। उसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें