Pratapgarh Kunda News: मंदिर में सो रहे पूर्व प्रधान को सांप ने डसा, मौत

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: हथिगवां के किलहनापुर गांव में, एक पूर्व ग्राम प्रधान बबलू पांडेय को मंदिर में सोते समय सांप ने डस लिया। गंभीर स्थिति में परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मृत्यु से परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।

Pratapgarh Kunda News: मंदिर में सो रहे पूर्व प्रधान को सांप ने डसा, मौत

Pratapgarh Kunda News: हथिगवां, हिन्दुस्तान संवाद। मंदिर में सोते समय पूर्व प्रधान को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज प्रयागराज ले गए। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी सांस थम गईं। पूर्व प्रधान के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हथिगवां थानाक्षेत्र के किलहनापुर गांव निवासी गायत्री प्रसाद पांडेय के 60 वर्षीय बेटे, पूर्व ग्राम प्रधान बबलू पांडेय ने घर से करीब 200 मीटर दूर नीलकंठ मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर की सेवा करने के साथ मंदिर में ही सोता भी था। रविवार को मंदिर पर ओम नम: शिवाय का जाप हो रहा था।

सोमवार की भोर में वहीं बबलू पांडेय को सांप ने डस लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज ले गए। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में रोना पीटना मच गया। पूर्व प्रधान के मौत की खबर पर किलहनापुर बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: मंदिर में सो रहे पूर्व प्रधान को सांप ने डसा, मौत