ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाबेलखरनाथ ब्लॉक में कार्यकत्रियों को दिए गए स्मार्टफोन

बेलखरनाथ ब्लॉक में कार्यकत्रियों को दिए गए स्मार्टफोन

बेलखरनाथ ब्लॉक में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समारोह में स्मार्टफोन दिया गया। स्मार्टफोन पाते ही उनके चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि ब्लॉक...

बेलखरनाथ ब्लॉक में कार्यकत्रियों को दिए गए स्मार्टफोन
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 22 Oct 2021 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बनी तेरहमील। बेलखरनाथ ब्लॉक में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समारोह में स्मार्टफोन दिया गया। स्मार्टफोन पाते ही उनके चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। मिशन शक्ति और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उनको आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। भाजपा जिला संयोजक प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र सतीश सिंह ने कहा कि सरकार का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल बनाना है। आंगनबाड़ी शिक्षा को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी भवन प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी उमेश यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बेलखरनाथ ब्लॉक के 204 महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निशुल्क स्मार्टफोन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीओ पंचायत दया राम सरोज, अजय सिंह (टक्कू) संजीव सिंह पेशकार, मनीष सिंह, संतोष सिंह, सनी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें