ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाकमलेश हत्याकांड के छह आरोपित गिरफ्तार

कमलेश हत्याकांड के छह आरोपित गिरफ्तार

कमलेश सरोज हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को नामजद 23 आरोपितों में से छह को गिरफ्तार कर लिया। खेमसरी में 21 सितंबर की शाम रामलाल के बेटे कमलेश सरोज की जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई...

कमलेश हत्याकांड के छह आरोपित गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 30 Sep 2020 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

कमलेश सरोज हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को नामजद 23 आरोपितों में से छह को गिरफ्तार कर लिया। खेमसरी में 21 सितंबर की शाम रामलाल के बेटे कमलेश सरोज की जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी गुडिया देवी की ओर से 23 नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपित राजाराम की निशानदेही पर घटनास्थल के समीप तालाब से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। राजाराम के अलावा पुलिस ने अयोध्या प्रसाद कोरी, रामसुख सरोज, सुनील सरोज, सुमित व साहिल को गिरफ्तार किया है। सुमित व साहिल के नाबालिग होने के कारण उन्हें किशोर न्यायालय भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें