Pratapgarh Kunda News: डीजे संचालक के पिता से मारपीट, दी धमकी
Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के शुभम मौर्य ने पुलिस में तहरीर दी है जिसमें एक नामजद और पांच अज्ञात लोगों पर मारपीट, छिनैती का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। ये घटना शीतलागंज मोड़ पर घटी, जहां हमलावरों ने उसके पिता के गले से सोने की चेन और मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के करनपुर खूंझी शीतला गंज निवासी शुभम मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, छिनैती के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। पीड़ित शुभम मौर्य पुत्र अमृत लाल मौर्य ने तहरीर में बताया कि वह डीजे संचालन करता है। बीते दो दिनों से महुली नगर का एक व्यक्ति उसके मोबाइल पर फोन करके डरा-धमका रहा है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे शीतलागंज मोड़ पर पांच अज्ञात लोगों ने उसके पिता अमृत लाल मौर्य को घेरकर उनके साथ मारपीट की।
मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के बीच-बचाव करने पर किसी तरह उसके पिता की जान बची। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पिता के गले से सोने की चेन और मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया।आरोपियों ने क्षेत्र में डीजे का काम बंद करने और महुली बाजार के आसपास दिखने पर जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष दिलीपपुर विजयकांत सत्यार्थी का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्यवाही की जाएगी।


