Severe Cold Wave Hits Districts After Rain Temperature Drops by 4 8 C दिन में रात जैसी सर्दी का एहसास, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsSevere Cold Wave Hits Districts After Rain Temperature Drops by 4 8 C

दिन में रात जैसी सर्दी का एहसास

Pratapgarh-kunda News - पहाड़ों और आसपास के जिलों में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 15.5 डिग्री पर आ गया, जो सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। लगातार तीन दिन से बादलों के कारण धूप...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाMon, 30 Dec 2024 10:48 PM
share Share
Follow Us on
दिन में रात जैसी सर्दी का एहसास

पहाड़ों के साथ आसपास के जिले में बारिश के कारण तीन दिन से लौटी सर्दी ने सोमवार को मुसीबत बढ़ा दी। दिनभर शीतलहरी की तरह ओस गिरने के कारण अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। सोमवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सोमवार को दिन में लोगों ने रात जैसी ठंड का अहसास किया। अभी तीन दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जबकि सोमवार का अधिकतम तापमान 15.5 तक आ गया। बादलों के छाने से रात दिन की गलन गायब हो गई थी। शनिवार को जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के बीच आसपास के जिलों में बारिश से यहां सर्दी में इजाफा हुआ। लगातार तीन दिन से बादलों के कारण धूप नहीं निकल रही थी। बारिश के बाद गलन बढ़ने के साथ ही दिन रात का तापमान गिरने लगा। सोमवार सुबह कोहरे का असर कम था लेकिन शीतलहरी ने घरों से बाहर निकले लोगों को कंपा दिया। ओस की तरह दिनभर पड़ने वाली शीतलहरी के कारण हाथ पैर ठंडे होने लगे। शीतलहरी के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 15.5 पहुंच गया। जबकि यह रविवार को 20.3 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिक डीआर मीना ने बताया कि शीतलहरी के कारण तापमान गिर रहा है। फिलहाल गिरावट जारी रहेगी। सोमवार सीजन में सबसे ठंडा दिन रहा।

चार दिन के तापमान पर एक नजर

दिन अधिकतम न्यूनतम

शनिवार 20.0 14.4

रविवार 20.3 12.0

सोमवार 15.5 12.0

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।