कार से टकराई बाइक, युवक घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - पट्टी के तरदहा गांव के समीप एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे अंतपुर निवासी विजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की सहायता से परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर तरदहा गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास कार के बाइक से टकराने से अंतपुर निवासी 41 वर्षीय विजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बार कार चालक फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी ले आए। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


