श्रीमद् भागवत कथा को निकली कलश शोभायात्रा
Pratapgarh-kunda News - तख्त का पुरवा ऐंधा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कलश शोभायात्रा शुक्रवार को निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूजा के साथ भाग लिया। शोभायात्रा हीरागंज बाजार होते हुए मां नायर देवी धाम पहुंची। इस अवसर पर कई भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।
तख्त का पुरवा ऐंधा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। श्रीमद् भागवत कथा के लिए शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। कथा वाचक आनंदाश्रम के मंत्र पूजित कलश और भागवत पुराण की पोथी सिर पर रखकर श्रद्धालु कलश शोभायात्रा लेकर निकले। शोभायात्रा हीरागंज बाजार होते हुए मां नायर देवी धाम पहुंची। मां का पूजन कर शोभायात्रा कथास्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के पूरे रास्ते जयकारे से गूंजते रहे। इस मौके पर भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन, मुख्य यजमान साजन लाल केसरवानी, रमेश केसरवानी, मनोज केसरवानी, शिव चंद केसरवानी, मलिक, सचिन, शिवम, नीरज केसरवानी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


