Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsSettlement Reached in Dispute Over Blessings and Gifts Collection Among Hijras
महामंडलेश्वर ने किया किन्नरों के सीमा विवाद का फैसला

महामंडलेश्वर ने किया किन्नरों के सीमा विवाद का फैसला

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - बधाई एवं नेग वसूली को लेकर हुए विवाद के बाद, महामंडलेश्वर और किन्नरों के बीच समझौता हुआ। इसमें तय किया गया कि किस गांव में वसूली करनी है। दोनों पक्षों ने अपने-अपने हिस्से पर कायम रहने का निर्णय लिया।...

Sep 26, 2025 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

बधाई एवं नेग वसूली में सीमा को लेकर हुए विवाद के बाद महामंडलेश्वर और दर्जनों किन्नरों की मौजूदगी मे दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। जिसमें दोनों को किस गांव में वसूली करनी है इसकी सूची तैयार की गई। नगर पंचायत में दो हिस्से करके अपने-अपने हिस्से पर कायम रहने को कहा गया। मानिकपुर नगर पंचायत काछी पट्टी मुहल्ले में मंगलवार की शाम बधाई एवं नेग वसूली को लेकर सीमा विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया था। पुलिस दोनों पक्षो को थाने ले गई तो महामंडलेश्वर के सामने मामला तय होने की बात कही गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसी मामले को लेकर गुरुवार की शाम कौशिल्यानंद गिरी महामंडलेश्वर प्रयागराज पीठाधीश्वर अयोध्या, पिंकी मिश्रा डलमऊ और एसओ दीप नारायण की मौजूदगी में थाना परिसर में किन्नरों की पंचायत हुई। जिसमें तय हुआ की नगर पंचायत मानिकपुर के हाईवे के उत्तरी भाग में रेखा, दक्षिणी भाग में पप्पू की टीम नेग बधाई वसूली करेगी। इसके अलावा खनवारी नहर के उस पार 21 गांव में रेखा, पहले पार 12 गांव पप्पू की टीम नेग और बधाई की वसूली करेगी। कोई भी पक्ष किसी दूसरे पक्ष के हिस्से में वसूली करने नहीं जाएगा। इसी बात पर दोनों पक्ष सहमत हुए।