बाइकों की भिड़ंत में दो लोग जख्मी
Pratapgarh-kunda News - पट्टी के चरैया मोड़ पर बुधवार शाम को दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उनकी नाजुक हालत के कारण जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एक एंबुलेंस भी हादसे का शिकार हुई, जब वह एक बच्चे को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गई।

पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के चरैया मोड़ के पास बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास वालों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में घायल युवकों को लेने जा रही एंबुलेंस भी दुर्घटना का शिकार हो गई। महदहा गांव निवासी मुकेश पुत्र रामभरोस किसी काम पृथ्वीगंज गया था। शाम लगभग चार बजे लौटते समय पट्टी पृथ्वीगंज मार्ग के चरैया मोड़ पर सामने से आ रहे विरौती गांव निवासी प्रवीण शुक्ल पुत्र राधे कृष्ण शुक्ल की बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।
जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे सेना के जवान सनी उपाध्याय अपने सहयोगियों मनीष मिश्र, अनिल और सूरज उपाध्याय के साथ घायल मुकेश को अपने वाहन से सीएचसी पट्टी पहुंचाया। वहीं दूसरे घायल प्रवीण शुक्ल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया। हादसे के दौरान एक और घटनाक्रम सामने आया। घायलों को अस्पताल पहुचाने के लिए आ रही एंबुलेंस चरैया मोड़ के पास एक बच्चे को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक और ईएमटी बाल-बाल बच गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


