ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडादूसरे जुमे पर नमाजियों से गुलजार रहीं मस्जिदें

दूसरे जुमे पर नमाजियों से गुलजार रहीं मस्जिदें

रमजान के दूसरे जुमे पर शहर की मस्जिदें नमाजियों से गुलजार रहीं। नमाज के बाद मस्जिदों में तकरीर हुई। इसके बाद सभी रोजेदार घर...

रमजान के दूसरे जुमे पर शहर की मस्जिदें नमाजियों से गुलजार रहीं। नमाज के बाद मस्जिदों में तकरीर हुई। इसके बाद सभी रोजेदार घर...
1/ 2रमजान के दूसरे जुमे पर शहर की मस्जिदें नमाजियों से गुलजार रहीं। नमाज के बाद मस्जिदों में तकरीर हुई। इसके बाद सभी रोजेदार घर...
रमजान के दूसरे जुमे पर शहर की मस्जिदें नमाजियों से गुलजार रहीं। नमाज के बाद मस्जिदों में तकरीर हुई। इसके बाद सभी रोजेदार घर...
2/ 2रमजान के दूसरे जुमे पर शहर की मस्जिदें नमाजियों से गुलजार रहीं। नमाज के बाद मस्जिदों में तकरीर हुई। इसके बाद सभी रोजेदार घर...
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 26 May 2018 12:47 AM
ऐप पर पढ़ें

रमजान के दूसरे जुमे पर शहर की मस्जिदें नमाजियों से गुलजार रहीं। नमाज के बाद मस्जिदों में तकरीर हुई। इसके बाद सभी रोजेदार घर लौटे।

बेगम वार्ड मस्जिद, बलीपुर स्थित कचेहरी वाली मस्जिद, आजाद नगर मस्जिद, पुलिस लाइन मस्जिद, अबुल कलाम मस्जिद, जामा मस्जिद सहित कई मस्जिदों में जुमे की नमाज पाकीजगी के साथ खुशनुमा माहौल में अदा की गयी। गुलशने मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना एजाज अहमद हबीबी ने तकरीर में कहा कि रमजान के महीने में गरीब व जरूरतमंदों की मदद करना चाहिए। यह अल्लाह की रजा और निजात का जरिया है। रमजान का महीना सब्र और गमख्वारी का है। रोजे के जरिये इंसान को भूख-प्यास का एहसास होता है। रोजा मुसलमानों के दिलों में सब्र और हमदर्दी का जज्बा पैदा करता है। मौलाना ने रमजान की बरकतों और रहमतों का जिक्र करते हुए कहा कि रमजान का महीना पाने के बाद जो शख्स इबादतों, रोजों व नेकियों के जरिये अपने गुनाह माफ न कराये, उसका अंजाम हलाक और बरबादी है।

दो दिन और बरसेगी रहमतों की बारिश

बलीपुर स्थित मदीना मस्जिद के मौलाना मुंशी रजा ने बताया कि रमजान माह का पहला अशरा ‘अशरा-ए-रहमत अब बीतने को है। बड़ी अहमियत वाले इस अशरे में बचे हुए दिनों में खुदा की रहमत बटोरने का मौका है। अशरा-ए-रहमत के आठ दिन बीत चुके हैं। हदीसों के हवाले से उलेमा इस अशरे को बड़ी फजीलतों वाला करार देते हैं। ऐसे में बचे हुए दिनों की अहमियत और भी बढ़ जाती है। अशरा-ए-रहमत को रहमतों वाला करार दिया गया है। इसमें खुदा की रहमत बंदों पर बरसती है। उसे खुश करके इस असरे में रोजेदार अधिक से अधिक रहमतें बटोर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें