एसडीएम ने डिजिटल लाइब्रेरी की गुणवत्ता जानी
वैशपुर नगर पंचायत की निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी की गुणवत्ता और प्रगति की जांच के लिए एसडीएम अनुष्का शर्मा पहुंचीं। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय का रखरखाव भी देखा और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मध्य पाषाण काल के उत्खनन स्थल का भी अवलोकन किया।
वैशपुर। नगर पंचायत मानधाता निर्माणाधीन डिटिजल लाइब्रेरी की गुणवत्ता और प्रगति की हकीकत जानने के लिए एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा पहुंच गईं। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी की गुणवत्ता की जानकारी करने के बाद नगर पंचायत कार्यालय के रखरखाव को भी देखा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता के बारे में जानकारी की। इसके अलावा नगर की सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाने का निर्देश ईओ को दिया। मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिया। इसके बाद नगर पंचायत के नवनिर्मित कार्यालय में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर और पत्रावलियों के रखरखाव की हकीकत देखी।
इसके बाद सराय नाहर राय स्थित मध्य पाषाण काल के दक्षिण एशिया की पहली विकसित सभ्यता के उत्खनन स्थल का भी अवलोकन किया। इस दौरान ईओ रॉबिन सिंह सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


