Pratapgarh Kunda News: घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh Kunda News: कुंडा नगर पंचायत के सुभाष नगर निवासी बब्बन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी स्कॉर्पियो नौ अक्तूबर की रात घर के सामने से गायब हो गई। उन्होंने बदलावन का पुरवा गांव के एक युवक पर शक जताया, जिसने कथित तौर पर गाड़ी गायब कराने की धमकी दी थी। घटना सीसीटीवी में दर्ज है, लेकिन रात की फुटेज में चालक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pratapgarh Kunda News: घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी

Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कुंडा नगर पंचायत के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी समर बहादुर सिंह के बेटे बब्बन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ अक्तूबर की रात करीब दो बजे वह अपनी स्कॉर्पियो घर के सामने खड़ी कर घर के भीतर चला गया। सुबह स्कॉर्पियो गायब थी। बब्बन सिंह ने बदलावन का पुरवा गांव निवासी एक युवक पर स्कॉर्पियो गायब कराने की आशंका जताते हुए बताया कि युवक स्कॉर्पियो गायब कराने की धमकी दे चुका है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। लेकिन रात की फुटेज होने की वजह से यह नहीं दिखा की गाड़ी कौन चला रहा था। पीड़ित की उक्त तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी