विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Pratapgarh-kunda News - सनराइज पब्लिक स्कूल मानिकपुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चो ने विज्ञान से संबंधित अनेको प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शित कर उनकी व्
मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सनराइज पब्लिक स्कूल मानिकपुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगी। बच्चों ने विज्ञान से संबंधित अनेकों प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शित कर उनकी व्याख्या दी। आर्या शुक्ला ने सूक्ष्मदर्शी बनाकर साथियों को इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। आराध्या तिवारी ने ग्रीन हाउस का प्रभाव का प्रोजेक्ट तैयार किया, पर्यावरण को सुरक्षित रखने के तरीके बताए। कक्षा छह के मानस वर्मा ने हाइड्रोलिक प्रेशर प्रोजेक्ट तैयार किया, इसके माध्यम से बताया कि विज्ञान आज के जीवन में कितना महत्वपूर्ण है। विज्ञान से हम दूर नहीं रह सकते। सगुन तिवारी, प्रांजल केसरवानी, मृत्युंजय मिश्रा आदि बच्चों ने भी अलग-अलग प्रोजेक्ट बनाकर विज्ञान की महत्ता को समझाया।
प्रबंधक एके मिश्रा, आरएम मिश्रा ने मॉडलों को देखा। इस मौके पर प्रिंसिपल एसके साहू, चंदन केसरवानी, अथर्व पटेल, अनिल मौर्य, अरुण शुक्ला, सत्येन्द्र पाण्डेय, एसबी मौर्य, यासमीन,करिश्मा, रितु, राहुल, विकास आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



