अराजकतत्वों ने प्राथमिक विद्यालय में की तोड़फोड़
Pratapgarh-kunda News - प्राथमिक विद्यालय चौखड़ा के प्रधानाध्यापक वृंदावन ने पुलिस को बताया कि स्कूल में नल और पेड़ को नष्ट किया गया है। इसके अलावा, दरवाजा तोड़कर सरकारी सामान और एमडीएम का सामान फेंक दिया गया है। स्कूल के तीन कमरों का ताला टूटा हुआ था और बच्चों का अनाज गायब था।

रखहा । प्राथमिक विद्यालय चौखड़ा के प्रधानाध्यापक वृंदावन, ग्राम प्रधान परवेज अहमद ने दिलीपपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को जब स्कूल पहुंचे तो स्कूल के अंदर लगे नल और पेड़ को उखाड़ कर नष्ट कर दिया गया था। बुधवार को ग्रामीणों ने दोबारा जानकारी दी कि स्कूल का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा सरकारी सामान, फाइल बिजली का उपकरण सहित अन्य एमडीएम का सामान फेंक दिया गया है । सुबह सात बजे स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक वृन्दावन प्रजापति ने देखा कि स्कूल के अतिरिक्त तीन कमरे का ताला टूटा था। अंदर रखा सामान तितर-बितर था। बच्चों के एमडीएम के अनाज की बोरी गायब थी ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


